मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर ! मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर !
मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर ! मेरे
पहला ख़लीफ़ा, सालार-ए-सहाबा
आक़ा का प्यारा, सिद्दीक़ हमारा
नबी की आँख के तारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
सहाबा में बहुत प्यारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
बयाँ हो किस ज़बाँ से मर्तबा सिद्दीक़-ए-अकबर का
है यार-ए-ग़ार महबूब-ए-ख़ुदा सिद्दीक़-ए-अकबर का
नबी की आँख के तारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
सहाबा में बहुत प्यारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
वाह ! तेरी सदाक़त, सिद्दीक़-ए-अकबर !
वाह ! तेरी ख़िलाफ़त, सिद्दीक़-ए-अकबर !
वाह ! तेरी इमामत, सिद्दीक़-ए-अकबर !
वाह ! तेरी करामत, सिद्दीक़-ए-अकबर !

रुसुल और अंबिया के बा'द जो अफ़ज़ल हो 'आलम से
ये 'आलम में है किस का मर्तबा ? सिद्दीक़-ए-अकबर का
नबी की आँख के तारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
सहाबा में बहुत प्यारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
'अली हैं उस के दुश्मन और वो दुश्मन 'अली का है
जो दुश्मन 'अक़्ल का, दुश्मन हुआ सिद्दीक़-ए-अकबर का
नबी की आँख के तारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
सहाबा में बहुत प्यारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
इलाही ! रहम फ़रमा ख़ादिम-ए-सिद्दीक़-ए-अकबर हूँ
तेरी रहमत के सदक़े, वास्ता सिद्दीक़-ए-अकबर का
नबी की आँख के तारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
सहाबा में बहुत प्यारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
वाह ! तेरी सदाक़त, सिद्दीक़-ए-अकबर !
वाह ! तेरी ख़िलाफ़त, सिद्दीक़-ए-अकबर !
वाह ! तेरी इमामत, सिद्दीक़-ए-अकबर !
वाह ! तेरी करामत, सिद्दीक़-ए-अकबर !
हुए फ़ारूक़-ओ-'उस्मान-ओ-'अली जब दाख़िल-ए-बै'अत
बना फ़ख़्र-ए-सलासिल सिलसिला सिद्दीक़-ए-अकबर का
नबी की आँख के तारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
सहाबा में बहुत प्यारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
लुटाया राह-ए-हक़ में घर कई बार इस मोहब्बत से
कि लुट लुट कर, हसन ! घर बन गया सिद्दीक़-ए-अकबर का
नबी की आँख के तारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
सहाबा में बहुत प्यारे मेरे सिद्दीक़-ए-अकबर हैं
वाह ! तेरी सदाक़त, सिद्दीक़-ए-अकबर !
वाह ! तेरी ख़िलाफ़त, सिद्दीक़-ए-अकबर !
वाह ! तेरी इमामत, सिद्दीक़-ए-अकबर !
वाह ! तेरी करामत, सिद्दीक़-ए-अकबर !
शायर:
मौलाना हसन रज़ा ख़ान
ना'त-ख़्वाँ:
हाफ़िज़ ताहिर क़ादरी
हाफ़िज़ अहसन क़ादरी